Wednesday, 13 April 2016

बात अनुभव की...

हमारी खामोशी से लोग समझते है हमे कुछ अाता ही नही है उन्हे क्या पता अनुभवी लोग बस अनुभव करते है।

एक अनजान शहर की गलियां तब तक अपरिचित लगती है जब तक उनमे कोई जाना चहरा ना हो ओर फिर सिलसिला रोंदने का होता है जो गलियों से अपना पन बड़ाता है। यह तजुरबा सबने किया होगा। मुझे ये तब हुआ जब नवमीं कक्षा मे प्रवेश लेना था। क्योकिं हमारे पिता जी केन्द्रिय सरकार के नौकर है इसलिए हमे लगभग कुछ वर्षों मे अलग अलग शहरों मे रहने व उन्हे जानने समझने का अवशर मिलता रहता है।

तो यह बात है 2011 की एक शहर से दुसरे शहर जाने का मोसम था हम अपना नया ठिकाना देखने गए और कुछ दिनों मे वहा रहने भी लगे। अब बारी थी पढ़ाई लिखाई की सो घुमने लगे प्रवेश के लिए और प्रवेश मिला भी।असली अनुभव की बारी तब आई जब सोलह वर्ष का लड़का अपने नए नवेले स्कूल मे पहले दिन ये सोच के जाता है कि कुछ अच्छा हो  परन्तु पहला दिन फिकी चाय के समान कोई मजा नही बस ना चाहते हुए भी मुँह दबी के पी जाऔं।

आगे बड़ते है दुसरा दिन स्कूल मे एक एेसे खुसनुमा, गमों से परे, शान्त व शालिन चहरे की झलक जिसने हमे (स्कूल जाने का नशा करा दिया) इसे समझियेगा क्योकि सोलह वर्ष/ वो भी लडका स्कूल जाने को बेकरार नशे को महसुस कजिए। आमतौर पे माँ/बाप को लगता है की उनका बेटा पढा़ई को लेकर गंभीर है परन्तु इतना सुलझा पन वो भी अचानक सच मे गंभीर है। उस चहरे ने हमने मजबुर कर दिया की हम वो चहरा भूले नहीं। उस झलक मे इतनी गहराई थी की हम करोड़ो मे उस चहरे को पहचान सकते थे वो भी बस एक झलक में।

(स्वर्गीय निदा फजली जी ने फरमाया है:-मेरी आखों ने चुना है तुझे दुनिया देख कर, किस का चहर अब मे देखू तेरा चहरा देख कर)
कुछ एेसे ही हालात हो गऐ थे हमारे किसी और की तरफ देखने का सवाल ही न था। खुदा भी मसती मे थे और फिर एक करिशमा हुआ वो और हम एक ही बगिया के फूल निकले। कमाल हुआ एक दम गजब। फिर क्या होना था रोज सुबह सबसे पहले अपनी एटलस लेकर पहुँच जाते स्कूल उस नगिनें की चमक देखने को उसे देख कर जो सुकुन मिलता था क्या बताए बस यू समझ लो जलती धूप मे ठंडी छाँव। ये सिलसिला दो वर्षों का था जिसमे हमने पुरे चार (४) अंग्रेजी में four (4) बार बात की बड़ा आन्नद का अनुभव हुआ था माँ कसम। और फिर वो किसी दुसरी बगिया की रोनक बनी और हमने भी किसी दुसरी जगह प्रवेश लेना उचित समझा। दो वर्षों का अनुभव है बाकी कभी और बताऐगे।

No comments:

Post a Comment

कैसे गुजारते ये ज़िन्दगी।

कयासों में कब तक, गुजारते ये ज़िन्दगी, हकीकत के चार लम्हें, बहुत हैं गहरी नींद को।